फिल्मी स्टाइल मे पलटी कार, फिर लोगों ने ड्राइवर की जान बचाने के लिए किया कुछ ऐसा..

आए दिन दुनिया में कुछ न कुछ हादसा होता ही रहता है. लेकिन यूएस में एक ऐसा हादसे का मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल एक कार हादसा हुआ, जिसमें कार पलटी खाते हुए गई. ऐसा लग रहा है की किसी फिल्म का सीन है,लेकिन यह रियल हादसा है. कार के पलटी खाने के बाद अंदर डॅाइवर फंसा हुआ था. लेकिन कुछ लोग आए और कार को पलटकर ड्राइवर की जान बचाई. इस हादसे का एरियर व्यू काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ABC शिकागो स्टेशन ने शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कार स्पिन करती हुई उलटी पलट गई.

हादसा होने के बाद कुछ लोग वहां पहुंच गए और किसी तरह धक्का देकर कार को पलट दिया. जिसके बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया. ड्राइवर का नाम ऑरलेंडो हरनेनडेज बताया जा रहा है. जिसे हादसे में मामूली चोटें आई हैं.ABC के इस वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स लोगों की खूब तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने कार ड्राइवर की जान बचाई.

Good Samaritans stopped on both sides of the highway in a dramatic rescue of a pickup truck driver whose vehicle overturned in Illinois. The group banded together to flip the truck on its side and help the driver climb out of the truck. https://t.co/pgFkAYAIa2 pic.twitter.com/nCQcAsTJ4u
ABC News (@ABC) July 22, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *