ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ब्रिटैन के नए प्रधानमंत्री होंगे. जॉनसन को उनकी पार्टी के नेता के रूप में चुना गया था और परिणामस्वरूप उन्होंने इस दौड़ में अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रिटैन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट को शिकस्त दे दी है.
जेरेमी को 46,656 वोट मिले जबकि जॉनसन को 92,153 वोट मिले. बोरिस जॉनसन बुधवार से अपना नया पद संभालेंगे. 7 जून को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से ही नए प्रधानमंत्री की खोज की जा रही थी.
टेरेसा के इस्तीफा देने का मुख्य कारण ब्रेग्जिट को उसके सही मुकाम तक ना पहुँचा था. इसके चलते ही उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था. नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आगे सबसे कठिन चुनौती ब्रेग्जिट की होगी.
आपको बता देंकि आने वाले अक्टूबर की 31 तारिक को ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से अलग होने की सारी प्रक्रियापूरी करनी होगी.