हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज़,बॉलीवुड के हीरो अनिल कपूर की तरह सदाबहार की श्रेणी में ही आते हैं. उनकी फिटनेस को देखकर लगता ही नहीं है कि वह अपनी ज़िन्दगी के पांच दशक से ज्यादा का समय पूरा चुके हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म मिशन इम्पॉसिबल में भयनकर स्टंट करने की वजह से चर्चा में बने हुए थे. फिल्म टॉपगन साल1986में रिलीज हुई थी अब34सालो के बाद उनकी सुपरहिट रह चुकी फिल्म टॉपगन के सीक्वल का ट्रेलर रिलीज हुआ है.
फिल्म टॉपगन में टॉम क्रूज़ फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बने हैं. इससे पहले फिल्म टॉप गन में उन्होंने यूएस नेवी फाइटर वेपन्स स्कूल में ट्रेनिंग ली थी. इस फिल्म के ट्रेलर की आरम्भ में एड हैरिस का केरेक्टर, टॉम क्रूज के किरदार की उपलब्धियों के बारे में बात करता है और उनसे यह सवाल पूछता है कि आखिर क्यों वह सिर्फ एक कप्तान बन कर रह गए और क्यों उनका प्रमोशन नहीं हो पाया है?. इसके जवाब में टॉम क्रूज का किरदार कहता है कि यह उनके जीवन का एक बड़ा रहस्य है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक,टॉम का किरदार मैवरिक,पायलट ट्रेनी ब्रैडली ब्रैडशॉ को ट्रेनिंग देते हैं क्योंकि ब्रैडली भी अपने पिता निक ब्रैडशॉ की तरह एक पायलट बनना चाहते हैं. ओरिजिनल फिल्म में निक की मौत हो जाती है. इस फिल्म का बजट140मिलियन डॉलर्स (964करोड़ रुपये) बताया जा रहा है. भारत में इस मूवी के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम18मोशन पिक्चर्स के हाथ में है.
फिल्म में लुईस पुलमैन,जोसेफ कोसिन्सकी,ग्लेन पॉवेल,जेनिफर कॉनली जैसे एक्टर्स काम करते दिखेंगे. फिल्म टॉपगन के म्यूजिक स्कोर पर लेजेंडरी म्यूजिशियन हैंस जिमर और हैरोल्ड फाल्टरमेयर ने काम किया है. यह फिल्म26जून2020को रिलीज़ होने जा रही है.