हंगरी रैंकिंग सीरीज में “”संगीता फोगाट”” ने लहराया परचम, अपने नाम की ब्रॉन्ज मेडल

हंगरी की विक्टोरिया बोरसोस को 59 किग्रा भार वर्ग में हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा करने वाली संगीता ने अपना मेडल अपराध के खिलाफ संघर्ष कर रही महिलाओं को समर्पित कर दिया। मेडल समर्पित करने के साथ ही पहलवान ने ट्वीट कर देशवासियों के नाम एक संदेश भी दिया।,
चंडीगढ़:भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिला पहलवानों में शामिल संगीता फोगाट ने एक बार फिर देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। संगीता फोगाट ने हंगरी रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में गैर ओलंपिक 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक(Wins Bronze At Hungary Ranking Series Wrestling Event) अपने नाम किया है। संगीता की इस जीत पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पहलवान बजरंग पुनिया, गीता फोगाट और बबीता फोगाट ने उसे बधाई दी।

बता दें कि संगीता ने अपने हंगेरियन प्रतिद्वंद्वी को 6-2 से मात दे दिया और टेकडाउन मूव के साथ हंगरी की पहलवान पर बढ़त बना ली। इसके बाद हंगरी की पहलवान ने स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद संगीता ने हंगरी की पहलवान को कोई मौका नहीं दिया और उसे 6-2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। हालांकि वह सेमीफाइनल हार गयी लेकिन हंगरी की युवा पहलवान विक्टोरिया बोरसोस के खिलाफ कांस्य पदक के प्लेऑफ में 6-2 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं। संगीता ने पिछले साल 62 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती थी।
हंगरी की विक्टोरिया बोरसोस को 59 किग्रा भार वर्ग में हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा करने वाली संगीता ने अपना मेडल अपराध के खिलाफ संघर्ष कर रही महिलाओं को समर्पित कर दिया। मेडल समर्पित करने के साथ ही पहलवान ने ट्वीट कर देशवासियों के नाम एक संदेश भी दिया।फोगाट ने लिखा कि #39;आप सभी के बधाई के संदेश मुझ तक पहुँच रहे हैं इस पल पर बहुत भावुक हूँ। आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया। यह मेडल सिर्फ़ मेरा नहीं है। सब आप सभी का मेडल है। मैं इस मेडल को दुनिया की उन सभी संघर्षशील महिलाओं को समर्पित करती हूँ जो महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों के ख़िलाफ़ संघर्षरत हैं।

आप सभी के बधाई के संदेश मुझ तक पहुँच रहे हैं इस पल पर बहुत भावुक हूँ।आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया। यह मेडल सिर्फ़ मेरा नहीं है। सब आप सभी का मेडल है मैं इस मेडल को दुनिया की उन सभी संघर्षशील महिलाओं को समर्पित करती हूँ जो महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों के ख़िलाफ़ संघर्षरत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *