भारत में आज लॉन्च होंगें REALME के दो नये स्मार्टफोन

स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की कंपनी रियलमी आज 15 जुलाई को भारत में अपने दो नये स्मार्टफोन रियलमी 3i और रियलमी X लॉन्च करने जा रही है। दोहपर 12 बजे से दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करके इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा रहा है। बता दें कि रियलमी X कंपनी के प्रिमियम स्मार्टफोन की श्रेणी में आता है, वही रियलमी 3i को बजट स्मार्टफोन की श्रेणी में लॉन्च किया जा रहा है।

चीन के बाजार में लॉन्च हो चूके रियलमी X के फीचर्स को देखें तो इसमें 6.53 इंच का ग्लास 5 प्रटेक्शन के साथ 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉलुशन 1080:2340 है। ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकती है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। भारत में इस फोन की कीमत 18000 रुपये के आस पास होने की संभावना है।

वहीं रियलमी 3i के बारेमें बात करें तो इसकी कीमत 8000 के आस पास होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *