पाकिस्तान में फिर एक बार मीडिया सेंसरशिप का मामला सामने आया है. दरसअल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज के एक इंटरव्यू को न्यूज़ चैनल ने प्रसारित होने से जबरन रोक दिया.
मरियम नवाज पकिस्तान मुस्लिम लीग पार्टी की नेता है. पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल हम ने मरियम के इंटरव्यू को प्रसारित होने से रोका. हम न्यूज चैनल के पत्रकार नदीम मलिक ने ट्वीट करते हुए कहा, अभी पता चला कि मरियम शरीफ का इंटरव्यू लाइव होने के कुछ ही मिनट बाद जबरदस्ती रोक दिया गया.
इंटरव्यू प्रसारित होने के दौरान न्यूज़ चैनल की स्क्रीन काली हो गई. हम न्यूज चैनल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वो आजाद और जिम्मेदार पत्रकारिता पर यकीन रखते है. मरियम नवाज़ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है की यह अविश्वसनीय फासीवाद है और बड़ा ही शर्मनाक है. इससे पहले भी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के इंटरव्यू को प्रसारित होने से एक न्यूज़ चैनल ने रोक दिया था.