हाइड्रोलिक तकनीकी को भी छोड़ा पीछे, 2 रुपये वाले बोतल के इस जुगाड़ ने

जुगाड़ की बात करें तो भारत इसमें सबसे आगे है. यहाँ आये दिन कोई न कोई जुगाड़ होते रहते हैं. जुगाड़ ऐसे जिसे देख लोग दांतो तले ऊँगलीयां दबा लें.

जी हाँ आज एक ऐसे ही इंसान की बात करने जा रहे है जिसका जुगाड़ देख भारत के मशहूर बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए. जिसके बाद उन्होंने खुद उसके बारे में ट्वीट कर लोगो के बीच शेयर किया. एक इस इंसान ने पानी के बोतल से दरवाजा बंद करने का जुगाड़ खोज निकाला है. आनद महिंद्रा के वीडियो ट्वीट करने के बाद यह वीडियो वायरल हो गयी जिसके बाद लोगो की इस पर खूब प्रतिक्रिया आने लगी.

आनंद महिंद्रा का कहना है की यह सिर्फ एक नहीं, ऐसे उदाहरणों से पूरा इंडिया भरा है. माना की यह बहुत बड़ा नहीं है लेकिन यह रोजमर्रा के काम को आसान बनाने के लिए बहुत अच्छी शुरुआत है. अगर हम बात करें इस जुगाड़ की तो इसमे एक पानी के बोतल से अपने आप दरवाजा बंद हो जाता है. आम तौर पर अगर यह हाइड्रोलिक के साथ बनाया जाता तो इसमें लगभग 1500 रुपये तक का खर्च आ जाता लेकिन वही यह काम जुगाड़ से सिर्फ 2 रूपये में बना दिया.

इस वीडियो को सबसे पहले टिक टोक पे अपलोड किया गया था. जहाँ एक बोतल को पानी से भरकर दरवाजे के बहार की तरफ लटक रहा है. जैसे कोई दरवाजा खोलता है तो बोतल की भार की वजह से वह दरवजा अपने आप बंद जो जाता है. ऐसे जुगाड़ रोजमर्रा के कामो को आसान बनाते है. ऐसे रचनात्मक चीजों को आगे कैसे ले जाया जाये जिससे ये जुगाड़ बड़ी तकनीकिक बन सके और बदलाव ला सके और अपने देश का नाम रोशन कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *