VidhanSabha Chunav 2023: चुनाव परिणाम के बाद पीयूष गोयल ने कसा तंज…’सच हो गई राहुल की भविष्यवाणी’

VidhanSabha Chunav 2023: बीते महीने पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद आज विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए। हालांकि, आज चार राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के चुनाव परिणाम घोषित हुए। 4 दिसंबर सोमवार को मिजोरम में चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चार राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब रही। कांग्रेस ने दक्षिण राज्य तेलंगाना में वापसी की है।

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तंज

इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस मीम में राहुल गांधी कहते दिख रहे हैं, “राजस्थान में भी सरकार जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है…”इस मीम को लेकर पीयूष गोयल ने कैप्शन में लिखा, ‘सच हुई राहुल जी की भविष्यवाणी’।

read also: Rajasthan Chunav 2023: प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार, 25 में से 17 मंत्री हारे अपनी सीट, यह रही पूरी जानकारी

चार राज्यों में कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना जीत हासिल हुई है। जहां वह भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही। लेकिन छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर थी। दक्षिण राज्य तेलंगाना में मुख्य मुकाबला भारत राष्ट्र समिति (BRS) और कांग्रेस के बीच हुआ।

जनता ने पीएम मोदी की ‘गारंटी’ को किया स्वीकार- प्रह्लाद जोशी

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि नतीजे दिखाते हैं कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘गारंटी’ को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभाएं और अपील जनता के दिल को छू गईं और ये रुझान उसका परिणाम हैं। इसका मतलब ये हुआ की जनता ने मोदी पर पूर्णरूप से विश्वास दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *