Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में बीजेपी वापसी करने में कामयाब रही। गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को जनता ने सत्ता से उखाड़ फेंका। इस चुनाव में गहलोत सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहें। 25 में से 17 मंत्री हार गए। हारने वाले मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, परसादी लाल मीना, रमेश मीना और गोविंद राम मेघवाल प्रमुख नाम हैं। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जयपुर के सिविल लाइंस से और मंत्री भंवर सिंह भाटी कोलायत से चुनाव हार गए।
सहकारिता मंत्री ने गंवाईं सीट
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भी अपनी सीट गंवा दी। गहलोत सरकार में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत अलवर जिले के बानसूर विधानसभा क्षेत्र से, दौसा जिले की सिकराय महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश अपनी सीट बचाने में नाकाम रही।
जीतने वाले मंत्रियों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। सचिन पायलट के समर्थक माने जाने वाले दौसा के मंत्री मुरारी लाल मीणा चुनाव जीत गए हैं। इसी तरह परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला झुंझुनूं से चुनाव जीते हैं।
जयपुर में जीते हुए नेता
सांगानेर- भजनलाल शर्मा (BJP), सिविल लाइंस- गोपाल शर्मा (BJP), विद्याधर नगर- दीया कुमारी (BJP), किशनपोल- अमीन कागजी (INC), हवामहल- बालमुकुंद आचार्य (BJP), आदर्श नगर- रफीक खान ( INC)मालवीय। नगर कालीचरण सराफ (BJP) आमेर- प्रशांत शर्मा (INC) शाहपुरा- मनीष यादव (INC), विराटनगर-कुलदीप धनखड़ (BJP) कोटपूतली-हंसराज पटेल (BJP) चौमू-शिखा मील (INC) फुलेरा-विद्याधर चौधरी (INC) बगरू कैलाश वर्मा (BJP) दूदू-प्रशांत बैरवा (BJP) चाकसू-रामवतार बैरवा ( BJP) बस्सी – लक्ष्मण मीना (INC) और जमवारामगढ़ से महेंद्रपाल मीना (BJP) ने चुनाव जीता है। जयपुर जिले से INCको 7 और BJPको 12 सीटों पर जीत मिली है।