Mizoram Chunav 2023: मतगणना की बदली गई तारीख, अब 4 दिसंबर को होगी काउंटिंग     

Mizoram Chunav 2023: मिजोरम में चुनाव की मतगणना की तारीख को बदल दिया गया है। प्रदेश में अब मतगणना 4 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि प्रदेश के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व होता है। इसी कारण से तारीख में बदलाव किया गया है। तारीख बदलने को लेकर हमसे कई लोगों ने कहा था।

ईसाई समुदाय की ज्यादा है आबादी

दरअसल, रविवार के दिन ईसाई समुदाय के लोग खास-तौर पर चर्च जाते हैं। इसी कारण से तारीख में बदलाव किया गया है। राज्य में 87 फीसदी ईसाई समुदाय की आबादी है। लोगों की मांग थी कि रिजल्ट की तारीख में बदलाव किए जाएं। इससे पहले मिजोरम में हुए इलेक्शन का रिजल्ट भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ तीन दिसंबर को आना था।  

मतदान को लेकर हुआ था प्रदर्शन

बता दे कि, प्रदेश में 7 नवंबर को हुई वोटिंग की तारीख में बदलाव की मांग की गई थी। इसको लेकर समन्वय मिजोरम एनजीओ समन्वय समिति, नागरिक समाज, चर्च और सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन और मिजो जिरलाई पावल जैसे छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया था। लेकिन अब मतगणना की तारीख बदली गई हैं।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार सत्ताधारी दल मिजो नेशनल फ्रंट को 40 सीटों में से 15-21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जोराम पीपुल्स मूवमेंट को 12 से 18 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा कांग्रेस 2-8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के पोल में कहा गया है कि एमएनएफ को 14-18 सीटें हासिल हो सकती हैं। वहीं जोराम पीपुल्स मूवमेंट को 12-16 सीटें हासिल हो सकती हैं, तो कांग्रेस को 8 से 10 और बीजेपी को अधिकतम दो सीटें मिल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *