एक वॉट्सऐप कॉल केजरिए हैक हो सकता है आपका वाट्सऐप, यूजर्स के लिए कंपनी ने फौरन ऐप अपडेट करने को कहा

वॉट्सऐप पर आई एक गड़बड़ी के चलते आप एक बड़े खतरे के करीब हैं। इजराइल के स्पाईवेयर की मदद से केवल एक मिस कॉल करके आपके फोन्स को हैक किया जा सकता था। हाल ही में एक सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स को केवल एक वॉट्सऐप कॉल करके उनके फोन के कैमरा और माइक तक को हैक किया जा सकता था और यूजर्स के ईमेल से लेकर मेसेज और लोकेशन डेटा तक पता लगाए जा सकते थे।

वैसे तो वॉट्सऐप ने इसे गड़बड़ी को फिक्स कर दिया है, लेकिन अगर अबतक आपका ऐप अपडेट नहीं है तो आपके लिए यह खतरे की घंटी से कम नहीं है।वॉट्सऐप ने अपने सभी यूजर्स से फौरन ऐप अपडेट करने को कहा है। सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स और वॉट्सऐप की ओर से भी कन्फर्म किया गया है कि यह स्पाईवेयर इजराइल के सीक्रेटिव एनएसओ ग्रुप ने डिवेलप किया है।

किसी को मिस कॉल करने भर से इसे फोन में डाला जा सकता है। द फाइनेंशल टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एक बग था जो वॉट्सऐप के ऑडियो कॉल फीचर में आया था। वॉट्सऐप का कहना है कि इस गड़बड़ का पता चलते ही इसे पिछले महीने फिक्स कर दिया गया था, यूजर्स को सिर्फ अपना ऐप अपडेट रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *