प्रियंका गाँधी के इंदौर प्रवास के दौरान एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है. प्रियंका गाँधी रोड से गुजर रही थी तो कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. प्रियंका ने जैसे ही यह सुना वो तुरंत अपनी गाड़ी से उतारकर उन लोगों से मिलने जा पहुंची और उनसे हाथ भी मिलाया.
प्रियंका गाँधी का यह विडिओ तेजी से वायरल हो रहा है. एमपी कांग्रेस ने भी इस विडिओ को शेयर किया है. हालाँकि सूर्या समाचारइस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीक़े से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह आल दी बेस्ट।
इसे कहते हैं देश की मिट्टी, देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार।
काश…मोदी भी देश को समझ पाते। pic.twitter.com/dEYL7CdaKI
MP Congress (@INCMP) May 13, 2019
एमपी कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीक़े से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ऑल दी बेस्ट इसे कहते हैं देश की मिट्टी, देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार. काश…मोदी भी देश को समझ पाते.
आपको बता दें कि 19 मई को लोकसभा electionइलेक्शन के आखिरी चरण के मतदान होने हैं. इस चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होने हैं.