आज पीएम मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मां-बेटियों के सम्मान में खड़ा हूं। मैं समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने में जुटा हुआ हूं.
इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का एक ही काम रह गया है मोदी को गाली देना। लेकिन मोदी इन गालियों का जवाब नहीं देगा, इन गालियों का जवाब जनता देगी
इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने यूपी के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा- यूपी में बुआ और बबुआ मिलकर भी जितने समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहे, उससे ज्यादा समय तक मैं गुजरात का मुख्यमंत्री रहा हूं। मैंने कई चुनाव लड़े और लड़वाए भी हैं लेकिन कभी अपनी जाति का इस्तेमाल नहीं किया।
पीएम मोदी ने कहा- हार की हताशा में महामिलावटी लोग मुझको गाली दे रहे हैं, लेकिन मैंने इन महामिलावटी लोगों की गालियों को उपहार बना लिया है.