शाहिद कपूर एक बार फिर से अपनी फिल्म कबीर सिंह लेकर आ रहे हैं. आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. यह फिल्म 2017 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है.
भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सोशल मीडिया पर रिलीज़ हुए वैसे ही लोगों के अलग अलग रिएक्शन आने लगे. कुछ लोगों ने तो इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर भी बता दी.
इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ साथ किआरा अडवानी भी हैं.फिल्म के ट्रेलर को खुद शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
क्या है कहानी ?
कबीर सिंह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो पेशे से डॉक्टर है. लेकिन थोड़ा सनकी और अड़ियल है. वो सिर्फ अपने मन की सुनता है. कबीर सिंह एक पागल प्रेमी और एक विद्रोही भी है. जो कि प्यार में दीवाना होकर अपनी जिंदगी तबाह कर लेता है. कबीर सिंह शराबी और ड्रग एडिक्ट बन जाता है. अर्जुन रेड्डी को साउथ में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था. अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी.