साकेत में तीन मंजिला इमारत गिरी, 4 की मौत; CM रेखा गुप्ता ने किया दौरा

cm Rekha Gupta

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के साकेत में शनिवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घटनास्थल पर अभी भी बचाव कार्य जारी है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए। दिल्ली सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट की देखरेख में जांच होगी। साथ ही महरौली थाने में FIR भी दर्ज की गई है।

2 MCD इंजीनियर निलंबित

इमारत गिरने की घटना में लापरवाही बरतने पर MCD के दक्षिण जोन ने असिस्टेंट इंजीनियर सुदेश सिंह चौहान और जूनियर इंजीनियर अमन जैन को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सैदुलाजाब इलाके में गिरी इस इमारत की निगरानी में लापरवाही हुई।

अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश

स्थानीय लोगों ने इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और सुरक्षा उपायों की कमी का मुद्दा उठाया। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी अवैध इमारतों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने जर्जर इमारतों का निरीक्षण कर सख्त कदम उठाने को कहा।

युद्धस्तर पर बचाव अभियान

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने बताया कि बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फंसे लोगों को निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे में अब भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *