CM रेखा गुप्ता ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Delhi cm Rekha gupta

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली।

गर्मी को लेकर विशेष निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। साथ ही उन्होंने सभी को जिम्मेदारी के साथ काम करने और मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की सलाह दी।

आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

सीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने और सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को समय के अनुसार मजबूत और उन्नत बनाया जाना जरूरी है।

सरकार की प्राथमिकता बेहतर इलाज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर इलाज, आधुनिक सुविधाएं और साफ-सुथरा माहौल मिले। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

हर अस्पताल बने विश्वास का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि हर अस्पताल सेवा, संवेदनशीलता और विश्वास का केंद्र बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *