CM सैनी ने 10वीं और 12वीं परीक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक, दिया ये सख्त निर्देश

हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित रहे। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा में हिस्सा लिया

शांतिपूर्ण और नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल मुक्त हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बेहतर प्रबंध होना चाहिए और पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया जाए।

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष ध्यान

सीएम सैनी ने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार दौरे करने चाहिए। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। परीक्षा संचालन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय सरपंच और ग्राम सभा के लोगों से सहयोग लेने का निर्देश भी दिया। उनका कहना था कि स्थानीय लोगों के समर्थन से परीक्षा केंद्रों का प्रबंधन और अधिक सुचारू एवं सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *