हरियाणा में भाजपा सरकार 3.0 के दो साल पूरे, सीएम नायब सैनी ने जताई खुशी

Screenshot

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार अपने लगातार तीसरे कार्यकाल के दूसरे साल में जनसेवा, सुशासन और विकास के काम को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रही है।

सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर हरियाणा लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। कृषि, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग जैसे कई क्षेत्रों में प्रदेश अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं से विकास को नई दिशा मिल रही है।

उन्होंने लिखा, “विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान देते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश को समृद्धि, अवसरों और आत्मनिर्भरता की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। जय भारत, जय हरियाणा!”

CM सैनी ने पोस्ट की पीएम मोदी के साथ तस्वीर

इस मौके पर जारी एक तस्वीर में सीएम नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते और आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा है “हरियाणा में भाजपा सरकार 3.0 के 2 साल पूरे होने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश सरकार परिवारजनों की सेवा में सदैव तत्पर है।”

जनहित में किए बड़े काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों के लिए योजनाएं, युवाओं के लिए खेल और उद्योग क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के प्रयास भी जारी हैं। भाजपा सरकार का यह तीसरा कार्यकाल है और दो साल पूरे होने पर सीएम ने सभी हरियाणावासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को और आगे ले जाना है ताकि हर नागरिक का जीवन बेहतर बने। यह पोस्ट मुख्यमंत्री के आधिकारिक अकाउंट से आई है और इसमें विकास कार्यों पर जोर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *