गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने की पीएम मोदी से मुलाकात, भारत में एआई सहयोग पर चर्चा

Google CEO Sundar Pichai meets PM Modi: गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों और इस दिशा में भारतीय विद्यार्थियों एवं पेशेवरों के साथ गूगल के संभावित सहयोग पर चर्चा की।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भागीदारी

सुंदर पिचाई भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ और प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आए हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के इतर सुंदर पिचाई से मिलकर खुशी हुई। भारत द्वारा एआई के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार काम कर सकती है, इस पर चर्चा हुई।”

एआई एक्सपो में वैश्विक सहभागिता

प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का दौरा भी किया था। इस एक्सपो में 600 से अधिक संभावनाशील स्टार्टअप और एआई पारिस्थितिकी तंत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले 13 देशों के मंडप शामिल थे। इस शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 वैश्विक एआई विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *