सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस विकास की गति को लगी है रोकने में

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार विकास की गति को रोकने में लगी हुई है।

देश और प्रदेश में विकास की रफ्तार

उन्होंने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है और हरियाणा भी इस प्रगति में पीछे नहीं है।” उन्होंने प्रदेश में सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए बताया कि पिछले 11 वर्षों में लगभग 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं।

कांग्रेस की बयानबाजी पर तंज

सीएम सैनी ने कहा कि सरकार लगातार कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, जिनका कांग्रेस विरोध नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, “जब उनका पेट इन बातों से खराब होता है, तो फिर उन्हें कुछ न कुछ तो कहना ही है।”

सरकार की योजनाओं पर जोर

सीएम ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं जैसे सड़क निर्माण, आवास परियोजनाएं और अन्य सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है और इन उपलब्धियों को रोकना किसी के लिए आसान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *