Delhi blast update: दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया आतंकी हमले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक और बड़ा नाम सामने लाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अफीरा बीबी इस हमले से सीधे जुड़ी हुई हैं। उनका सीधा संबंध अल-फलाह यूनिवर्सिटी की डॉक्टर शाहीन शाहिद से दिख रहा है, जो जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग जमात-उल-मोमिनात की इंडिया हेड रह चुकी हैं।
क्या है अफीरा बीबी का कनेक्शन
सूत्रों के अनुसार, अफीरा बीबी पाकिस्तान की रहने वाली हैं और उन्हें महिलाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी संगठनों से जोड़ने का काम सौंपा गया था। वह जमात-उल-मोमिनात की प्रमुख महिला कमांडर मानी जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां उनके इस हमले में रोल और उनके सहयोगियों की खोज में जुटी हुई हैं।
डीएनए सबूत से हुई हमलावर की पहचान
हमले के संबंध में नया सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। साथ ही, डॉक्टर उमर के DNA सैंपल भी मैच हो गए हैं। जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि i20 कार में हुए ब्लास्ट को डॉ उमर मोहम्मद ही चला रहे थे।
NIA तेजी से कर रही है जांच
सुरक्षा एजेंसियां इस आतंकी हमले की जांच में युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। हर मोर्चे से जांच और सुराग जुटाए जा रहे हैं ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। इस बीच, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां संभावित आतंकवादियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। जांच एजेंसियां अफीरा बीबी और उसके सहयोगियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा रही हैं। देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।