कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी ने 10 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, दिवाली तक मुफ्त सेवा का किया ऐलान

Kurukshetra electric buses: (कुरुक्षेत्र): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को दिवाली तक मुफ्त सेवा के रूप में जनता के लिए उपलब्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने यह झंडी दिखाने का कार्यक्रम गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर से शुरू किया, जहां से वह स्वयं बस में सवार होकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट तक यात्रा की। बस के अंदर उन्होंने आम जनता से संवाद किया और उनका अभिवादन भी किया।

गीता महोत्सव और सूर्यग्रहण मेले के लिए योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये इलेक्ट्रिक बसें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, आगामी सूर्य ग्रहण मेला, और कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवाएं देंगी। उन्होंने इसे एक “मील का पत्थर” बताया और कहा कि यह योजना धार्मिक पर्यटन, स्थानीय आवागमन और पर्यावरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

जीरो प्रदूषण की दिशा में हरियाणा सरकार की पहल

मुख्यमंत्री सैनी ने इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत को “जीरो प्रदूषण” की दिशा में राज्य सरकार की नई सोच और प्रतिबद्धता बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और कुरुक्षेत्र जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल पर इस योजना की शुरुआत विशेष महत्व रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *