Skip to content
August 25, 2026
  • देश का सबसे सनसनीखेज केस:Youtube पर ‘सीक्रेट हाउस’ गेम देख घर से भागे 2 बच्चे, पूरा करना था हैरतअंगेज़ टास्क; फिर…

सूर्या समाचार

Newsletter
Random News
  • Live
  • खेल
  • जुर्म
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश
  • धर्म
  • नजरबंद
  • प्राइम वीडियो
  • फैशन
  • बिज़नस
  • बीच बहस
  • मनोरंजन
  • मूवी
  • मोदी
  • युवा
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • शोज़
  • सोशल मीडिया
  • ज़रा हटके
  • फ़ीचर्ड
Live Now
  • Home
  • 2025
  • October
  • 6
  • CM नीतीश कुमार ने 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 2,100 करोड़ रुपये, जानें क्या है योजना
  • बिहार

CM नीतीश कुमार ने 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 2,100 करोड़ रुपये, जानें क्या है योजना

Pragya Mishra11 months ago01 mins
PM Modi And Bihar CM Nitish Kumar

Bihar Assembly Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत सोमवार को 21 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2,100 करोड़ रुपये का सीधा लाभ स्थानांतरित (DBT) किया।

हर परिवार की एक महिला को रोजगार

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित हुआ। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता देना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 10,000 रुपये की राशि दी जा रही है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 3 अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं को 2,500 करोड़ रुपये की राशि भेजी थी। कुल मिलाकर अब तक 1.21 करोड़ महिलाओं के खातों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।

पीएम मोदी की मौजूदगी में शुरू हुई थी योजना

इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में की थी। तब 75 लाख महिलाओं को कुल 7,500 करोड़ रुपये वितरित किए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और इससे राज्य तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रारंभिक सहायता के बाद, मूल्यांकन के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।”

कार्यक्रम में योजना पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत एक पौधा भेंट करके किया। वहीं, बांका जिले की लाभार्थी ललिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।

Tagged: 2100 crore rupees transfer to womens account Bihar Assembly Election 2025 Bihar election CM Nitish Kumar Women Empowerment

Post navigation

Previous: जापान पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, 220 करोड़ रुपये की परियोजना पर हुआ समझौता
Next: दिल्ली-नोएडा समेत NCR के कई हिस्सों में बारिश, मौसम हुआ सुहाना; गर्मी से राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

pawan singh

BJP उम्मीदवार पवन सिंह 8 जून को करेंगे MLC नामांकन, सियासी पारी का ऐलान

Pragya Mishra3 months ago3 months ago 0

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने की PM मोदी से मुलाकात ,राज्य के विषयों पर हुई चर्चा

Pragya Mishra4 months ago 0

सम्राट चौधरी बने बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री, JDU से 2 डिप्टी CM ने भी ली शपथ

Pragya Mishra4 months ago4 months ago 0

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ

Pragya Mishra5 months ago5 months ago 0
  • Home
  • Live
  • राज्य
  • राजनीतिक
  • बीच बहस
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • Videos