गगनयान से पहले बोले शुभांशु शुक्ला, कहा- अब वह दिन दूर नहीं जब हमारी धरती से उड़ेंगे अंतरिक्ष यात्री

astronaut Shubhanshu Shukla: (नई दिल्ली) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सफल मिशन से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब कोई व्यक्ति “हमारे अपने कैप्सूल से, हमारे रॉकेट से, हमारी धरती से” अंतरिक्ष की यात्रा करेगा।

‘सारे जहां से अच्छा’ दिखता है हिंदुस्तान हमारा”

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि उनका आईएसएस मिशन का अनुभव अत्यंत अमूल्य और वास्तविक था। उन्होंने कहा, “यह अनुभव किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण से कहीं बेहतर था। वास्तविक अंतरिक्ष यात्रा में जो अनुभव होता है, वह ज़मीन पर मिलने वाले प्रशिक्षण से पूरी तरह अलग होता है।” शुक्ला ने यह भी कहा कि उन्होंने जब पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखा तो उन्हें वही अनुभूति हुई जो भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने 1984 में व्यक्त की थी भारत आज भी ‘सारे जहां से अच्छा’ दिखता है। उन्होने कहा “सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा”

गगनयान मिशन को होगा लाभ

बता दें कि अपने ‘एक्सिओम-4’ मिशन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान से उन्हें जो अनुभव मिला है, वह भारत के आगामी ‘गगनयान’ मिशन के लिए बेहद उपयोगी होगा। उन्होंने कहा इस मिशन से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है, और मुझे गर्व है कि यह अनुभव भारत के काम आएगा।

रॉकेट उड़ान का अविश्वसनीय था पूरा सफर

उन्होंने कहा, “चाहे आपने कितना भी प्रशिक्षण क्यों न लिया हो, लेकिन जब आप वास्तव में रॉकेट में बैठते हैं, इंजन चालू होता है और वह उड़ान भरता है वह अहसास बिल्कुल अलग होता है। शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था कि यह अनुभव कितना रोमांचक और अद्भुत होगा। रॉकेट में बैठने से लेकर समुद्र में उतरने तक का पूरा सफर अविश्वसनीय था। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *