PM मोदी का वैश्विक विमानन कंपनियों को आमंत्रण,भारत बनेगा एविएशन निवेश का केंद्र

pm Modi

PM Narendra Modi: (नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों से भारत में निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत का तेजी से विस्तार करता नागर विमानन क्षेत्र वैश्विक कंपनियों को बेहतर निवेश अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) की 81वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक मरम्मत और रखरखाव (MRO) उद्योग को चार अरब डॉलर के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

भारत: सिर्फ विमानन बाजार नहीं, बल्कि मूल्य श्रृंखला का नेतृत्वकर्ता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा भारत न केवल एक विशाल एविएशन बाजार है, बल्कि भरोसेमंद नीति, सक्षम नेतृत्व, नवाचार और समावेशी विकास का प्रतीक भी है। हमारी दिशा भी सही है और हमारी गति भी। इसलिए हमें विश्वास है कि हम वैश्विक विमानन में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”

एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि भारत में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 162 हो गई है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है।उन्होंने यह भी बताया कि भारत विश्व स्तरीय एयरपोर्ट बनाने में निवेश कर रहा है और सरकार देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की ‘उड़ान योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के नागर विमानन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है। उन्होंने योजना को “एक स्वर्णिम अध्याय” बताया जिसने छोटे शहरों को उड़ान से जोड़ा और विमानन को आम आदमी की पहुंच में लाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *