CM रेखा गुप्ता ने केदारनाथ और बदरीनाथ में किए दर्शन, देश के विकास और नागरिकों की समृद्धि की कामना की

सीएम रेखा गुप्ता

Delhi cm Rekha Gupta:(उत्तराखंड):दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अपने परिवार के साथ केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की तरक्की, नागरिकों की समृद्धि और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा बदरीनाथ धाम की दिव्यता और शांति मन को असीम आनंद देती है। यहां आकर केवल दिल्ली नहीं पूरे भारत के उज्ज्वल भविष्य और प्रगति की प्रार्थना की।

बाबा केदारनाथ के चरणों में प्रार्थना
केदारनाथ मंदिर परिसर में पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक का कल्याण आवश्यक है। उन्होंने बाबा केदार से यही प्रार्थना की कि देश आगे बढ़े और दुनिया में सशक्त रूप से स्थापित हो।

हरिद्वार में गंगा स्नान और यमुना के लिए प्रार्थना
इससे एक दिन पहले, रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरिद्वार में गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा की। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि दिल्ली की यमुना नदी भी उतनी ही स्वच्छ, अविरल और सुंदर बने, जैसी गंगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *