World COVID-19 : नए वैरिएंट ने फिर फैलाया दुनिया में डर, इन देशों में दोबारा लगने लगीं पाबंदियां

WHO

COVID-19 World Update: जब दुनिया कोरोना महामारी के प्रभाव से उबरने की ओर बढ़ रही थी, तभी मई 2025 में कोविड-19 ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। इससे दुनिया में एक बार फिर डर का माहौल पैदा होने लगा है। इस बार कोविड के नये वैरिएंट NB.1.8.1 ने तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू किया है। इससे भारत, चीन, सिंगापुर, ताइवान और अमेरिका समेत कई देशों में दोबारा पाबंदियां लौटने लगी हैं और अस्पतालों पर फिर से दबाव बढ़ने लगा है।

डब्ल्यूएचओ ने दुनिया को जारी की चेतावनी

दुनिया भर में तेजी से बढ़ते कोविड के मामलों और मौतों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नई चेतावनी जारी की है। साथ ही इस नए वैरिएंट को “वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग” की श्रेणी में रखा है, यानी इसे विशेष सतर्कता के साथ ट्रैक किया जा रहा है।

चीन के अस्पतालों में बढ़ी भीड़

कोविड-19 की सबसे पहली शुरुआत चीन से ही हुई थी। इस बार भी चीन में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन में इस नए वैरिएंट के चलतेअस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।

सिंगापुर में हर दिन सैकड़ों नए केस

चीन की तरह ही सिंगापुर में भी हालात बिगड़ते नज़र आ रहे हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 225 से बढ़कर 350 हो चुकी है। आईसीयू में भर्ती होने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर मामले इसी नए वैरिएंट से जुड़े हैं।

ताइवान और हांगकांग में भी पाबंदियां लागू

ताइवान और हांगकांग में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते सार्वजनिक स्थानों पर मास्क फिर से अनिवार्य कर दिया गया है और जांच अभियान तेज़ कर दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और यात्रा से जुड़ी पाबंदियां दोबारा लागू कर दी गई हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव बना हुआ है।

अमेरिका के कई राज्य आए कोविड के चपेट में

न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और ओहायो जैसे अमेरिकी राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। CDC स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है और नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। हवाई यात्रियों के लिए यात्रा टालने का सुझाव दिया गया है। खासकर प्रभावित देशों की यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है।

कोविड से कैसे करें बचाव

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें, मास्क पहनें, सैनिटाइज़र का प्रयोग करें और भीड़ से बचें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लक्षण दिखने पर जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *