Himanchal News(कांगड़ा/शिमला): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 2 जून से तीन दिवसीय कांगड़ा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांगड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, साथ ही जनसुनवाई कर स्थानीय समस्याओं से भी रूबरू होंगे। उनके इस दौरे की शुरुआत हमीरपुर से होगी।
यह है पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सुक्खू सुबह शिमला से हमीरपुर रवाना होंगे, जहां वे विकास कार्यों की नींव रखेंगे। यहां से दोपहर 2:00 बजे वे कांगड़ा के सपड़ी पहुंचेंगे और फिर वहां से ज्वालामुखी के लिए रवाना होंगे। वह 2:10 बजे ज्वालामुखी में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन और फायर स्टेशन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे उनका काफिला नादौन के लिए रवाना होगा, जहाँ वे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
नादौन में होगा रात्रि विश्राम
3 जून को बनखंडी, हरिपुर और देहरा की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सबसे पहले वह दोपहर 12:35 बजे सीएम सपड़ी हेलीपैड पर उतरेंगे और 1:00 बजे बनखंडी पहुंचेंगे। यहाँ विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद 2:20 बजे हरिपुर और 3:30 बजे लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में वे जनसुनवाई करेंगे। शाम 5:30 बजे देहरा रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहाँ रात्रि विश्राम रहेगा।
4 जून का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री 4 जून को देहरा से ढलियारा जाएंगे। यहां सुबह 10:35 बजे देहरा में विकास कार्यों की नींव रखेंगे। इसके बाद GSV सर्किल ऑफिस, देहरा बाईपास चौक और वन विभाग रेस्ट हाउस में कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1:25 बजे ढलियारा पहुंचेंगे और वहां भी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दौरे का समापन 4:10 बजे ढलियारा से शिमला वापसी के साथ होगा, जहाँ हेलीकॉप्टर अन्नाडेल हेलीपैड पर लैंड करेगा। इस प्रकार वह कुल 3 दिनों में कुल 6 प्रमुख कस्बों/शहरों का दौरा करेंगे। यह दौरा मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार की “जमीन से जुड़ाव और तेज़ विकास” की नीति को आगे बढ़ाने का प्रतीक माना जा रहा है।