Gold Smuggling Ranya Rao Arrest: कन्नड़ और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री रान्या राव को दुबई से आते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी 14.8 किलो सोने की तस्करी करने के आरोप में की गई है। जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है।
गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस को आर्थिक अपराध कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इ कोर्ट में सुनवाई के दौरान डीआरआई ने बताया कि एक्ट्रेस ने एक साल में 30 बार दुबई की ट्रिप की हैं। जिस वजह से उन पर शक और गहरा होता गया।
इसके अलावा डीआरआई ने दावा किया कि एक्ट्रेस को एक किलो सोने की तस्करी के बदले एक लाख रुपए मिलते थे। वहीं, तस्करी के लिए वह मोडिफाइड जैकेट और अलग-अलग किस्म की बेल्ट का इस्तेमाल करती थी। जिससे वह एयरपोर्ट पर पकड़ी ना जाए। हालांकि, हम काफी लंबे समय से इस पर नजर बनाए हुए थे।
बता दें कि, जांच अधिकारियों ने रान्या राव के कपड़ों और जैकेटों से सोना बरामद किया है। इसके बाद डीआरआई ने एक्ट्रेस के बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उसके फ्लैट पर छापेमारी की। उनके घर से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी और गहने जब्त किए हैं।
इस पूरे मामले में एक्ट्रेस रान्या राव के वकील ने डीआरआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले आपको उनसे पूछताछ करनी थी। लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। बल्कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लेकिन, अब जब जमानत की मांग की जा रही है, तो आप उनकी कस्टडी की मांग करने लगे।
कौन हैं रान्या राव?
एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाटक के सीनियर पुलिस अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। रामचंद्र राव कर्नाटक पुलिस आवास निगम में डायरेक्टर जनरल ऑफफ पुलिस के पद पर तैनात हैं। ऐसे में डीआरआई के अधिकारी हर एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं। ये पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि क्या उनके पिता भी इस तस्करी में शामिल हैं या नहीं।