Delhi Assembly Session LIVE: दिल्ली में आज से विधानसभा का नया सत्र शुरू हो गया है। राजधानी में नई सरकार के गठन के बाद यह पहला सत्र है। एक दशक तक दिल्ली की सत्ता में काबिज रहने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब विपक्ष में बैठेगी। आप पहले ही ऐलान कर चुकी है कि विपक्ष नेता आतिशी मार्लेना होंगी। आज सत्र में नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव सीएम रेखा गुप्ता ने रखा। बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही यह तय कर लिया गया था कि विजेंद्र गुप्ता को ही विधानसभा का स्पीकर चुना जाएगा।
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा में नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सभी विधायकों ने मांग की कि वे जल्द से जल्द दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपए का ऐलान करें। आप विधायक संजीव झा ने संस्कृत में विधायकी की शपथ ली। विधानसभा के पहले सत्र के लिए संजीव मिथिला का पारंपरिक ड्रेस पहनकर आए थे।
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रोटेम स्पीकर चुने गए अरविंद सिंह लवली विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा की सदस्य के रूप में शपथ ली। बीजेपी विधायक वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, यह हमारे लिए एक शुरुआत है। मैं विपक्ष की नेता आतिशी मार्लेना को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे पहले के विपरीत सकारात्मक एजेंडे के साथ काम करेंगे।
Read Also: Delhi: आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को PM Modi का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया
अहंकार चूर-चूर- सिरसा
वहीं, कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, समय वास्तव में सबसे शक्तिशाली होता है। जिस दिन मुझे अपमानित किया गया और विधानसभा से बाहर निकाला गया, उस दिन इसकी साजिश रचने वाले स्पीकर राम निवास गोयल, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अहंकार में चूर और सत्ता के नशे में चूर खड़े थे। उन्हें लगता था कि उनका प्रभुत्व स्थायी है। आज, उनमें से कोई भी यहां नहीं है। न्याय का अपना एक चक्र होता है।
Read Also: Bhopal: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, MP में भारी निवेश की उम्मीद