Bhopal: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, MP में भारी निवेश की उम्मीद

Global Investors Sumit PM Modi Inauguration: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शानदार आगाज किया। दुनियाभर के कई बड़े निवेशक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश हो सकता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा,  भारत के इतिहास में ऐसा मौका पहली बार आया है कि जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी आशावादी है।

पूरी दुनिया में, चाहे सामान्य जन हों, नीति के एक्सपर्ट् हों, विभिन्न देश हों या फिर इंस्टीट्यूशनंस हों। सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं। पीएम मोदी ने बताया कि, पिछले कुछ हफ्तों में भारत के लिए जो कॉमेंट्स आए हैं, वो भारत में हर इंवेस्टर का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बना रहेगा कुछ दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत को सोलर एनर्जी का सुपर पावर कहा था।

इस संस्था ने भारत के लिए ये भी कहा था कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में तारीफ में कहा, विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत ही अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं सीएम मोहन यादव जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Read Also: Delhi: आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को PM Modi का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

सीएम मोहन यादव ने क्या बोले

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, देश के बड़े शहरों में भी रोड शो किए गए हैं। विश्व के बड़े देशों में भी हमने मध्य प्रदेश की खासियत को बताया। मध्य प्रदेश में निवेश के बारे में जानकारी दी है। हम 18 नई नीतियां लेकर आएं हैं, जिनका लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों होने जा रहा है। इन नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनविश्वास अधिनियम भी पारित किया गया है।

Read Also: http://ICC Champions Trophy: पाकिस्तान के खिलाफ कोहली विराट रूप, 6 विकेट हराकर भारत सेमीफाइनल के नजदीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *