Punjab: आप सरकार में उठापटक, कैबिनेट मंत्री धालीवाल के हाथ से छीना बड़ा विभाग, 21 अफसरों को किया इधर से उधर

Punjab Bhagwant Maan Government: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को धरातल पर ला दिया है। दिल्ली में एक दशक तक सत्ता में रही आप अब विपक्ष की भूमिका में रहेगी। राजधानी में मिली का हार का साइड इफेक्ट अब पंजाब में देखने को मिल रहा है। पंजाब की भगवंत मान सरकार फिलहाल किसी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।  

इस समय पंजाब सरकार में हलचल मची हुई है। शुक्रवार शाम को काबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से अहम विभाग को छिन लिया गया और साथ ही 21 अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। पंजाब सरकार ने सबसे पहले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से प्रशासनिक सुधार विभाग छीन लिया। जिसके बाद पंजाब के राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान की सलाह पर गजट नोटिफिकेशन जारी किया। अब धालीवाल केवल एनआरआई मामलों को संभालेंगे।

पुलिस विभाग में तबादले

इसके अलावा पंजाब सरकार ने प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया। पंजाब के गृह विभाग ने 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त, उप महानिरीक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल में फिरोजपुर और लुधियाना रेंज के डीआईजी, एआई इंटेलिजेंस, एआईजी क्राइम के एडीसी, गुरदासपुर, अमृतसर (ग्रामीण), बरनाला, खन्ना, श्री फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना (ग्रामीण), फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और होशियारपुर के एसएसपी को ट्रांसफर किया गया है।

Read Also: http://Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की रात जागरण करने का है विशेष महत्व, जानिए इसके पीछे का कारण

सरकार पर हमलावर विपक्ष  

पंजाब के विपक्षी दलों ने आरोप लगया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के मुद्दों पर सुस्त रवैया अपना चुके हैं। कई मालमों में देरी से कार्रवाई कर रहे हैं। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के प्रवासी नागरिकों से मिलने तक नहीं गए। जब 5 फरवरी को पहला जत्था अमेरिका से आया तब वे दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे थे। अब 2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। पंजाब की जनता इस समय बीजेपी की सरकार चाहती है।

Read Also: UP: संगठन मजबूत करें, ‘यह सरकार डबल है लेकिन कोई इंजन नहीं’, रायबरेली में बोले राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *