UP Budget Session: ‘सपा की सोच संक्रमित…हम जिम्मेदारी निभा रहे’, सदन में गरजे सीएम योगी

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र जारी है। सत्र के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि, महाकुंभ किसी पार्टी का आयोजन नहीं है। अखिलेश यादव महाकुंभ में चुपचाप डुबकी लगाकर चले आए। विरोध करना समाजवादी पार्टी की मजबूरी है। कुंभ को लेकर दिए गए गैरजिम्मेदाराना बयान, झूठ बोलना और झूठी वीडियो दिखाए गए। महाकुंभ को लेकर झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।  

सीएम योगी ने कहा कि ये लोग वैक्सीन को भी बीजेपी की बताते हैं। सपा की सोच संक्रमित हो चुकी है। हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 56 करोड़ लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पवित्र संगम में 56 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था और संस्कृति की डुबकी लगाई।

विधानसभा में समाजवादी के हर आरोपों का सीएम योगी ने करारा जवाब दिया। इस दौरान सीएम ने शायराना अंदाज में अखिलेश यादव पर तंज भी कसा। सीएम ने कहा, बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं, जिन्होंने रात में चुन-चुनकर बस्तियों को लूटा, वही आज नसीबों की बात करते हैं।

सीएम योगी ने कहा, आज के सपाई जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। महाकुंभ के पहले दिन से विरोध कर रहे हैं कुछ लोग। महाकुंभ में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी डुबकी लगाई। अन्य बुद्धिजीवी मुस्लिमों ने भी महाकुंभ में स्नान किया। उन्होंने कहा कि क्या सतातन का कार्यक्रम आयोजित करना अपराध है।

Read Also: http://Delhi Oath Ceremony: केजरीवाल और आतिशी को शपथ ग्रहण का निमंत्रण भेजा गया, बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

देश के कुछ बड़े नेता लगातार महाकुंभ का विरोध कर रहे हैं। इस देश से क्या सनातन कार्यक्रम समाप्त करना चाहते हैं। आज भारत की आस्था और संस्कृति को देश के साथ-साथ पूरा विश्व देख रहा है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है। जिम्मेदार लोगों को ऐसे कार्यक्रम का समर्थन करना चाहिए।

Read Also: http://Delhi CM: रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को बनाया गया पर्यवेक्षक, सीएम की रेस में रेखा गुप्ता का नाम आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *