Ind vs Eng 2025: दूसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इस धुरंधर खिलाड़ी की एंट्री

Ind vs Eng 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 25 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस मैच में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की छुट्टी कर दी और उनकी जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया है। दूसरा टी-20 मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में खेला गया था। इस मैच में भारत ने इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की टीम 20 ओवर में 132 रन पर ही सिमट गई थी। कप्‍तान जोस बटलर ने सबसे ज्‍यादा 68 रन बनाए थे। उनके अलावा किसी भी बल्‍लेबाज ने कुछ खास कमाल नहीं किया था।

इस मुकाबले में इंग्लिश खिलाड़ी एटकिंसन 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के बावजूद भारतीय स्पिनरों के सामने वह लाचार दिखे थे। उन्‍होंने 13 गेंदों का सामना किया और मात्र 2 रन बनाए थे। भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने उन्‍हें संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया था।

इसके अलावा यह इंग्लिश खिलाड़ी गेंदबाजी में भी फीका रहा था। भारतीय बल्‍लेबाजों ने जमकर कुटाई की थी। एटकिंसन ने 2 ओवर में 19 की इकॉनमी से 38 रन लुटा दिए थे। इस मुकाबले के बाद अब उनकी प्लेइंग इलेवन से छुट्टी कर दी गई। 133 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Read Also: http://Waqf Amendment Bill: जेपीसी की बैठक में हंगामा, 10 विपक्षी सांसद सस्पेंड, निशिकांत दुबे और कल्याण बनर्जी के बीच नोंकझोक

भारत की ओर से युवा सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर 79 रन ठोक दिए थे। इस पारी में अभिशेक ने 5 चौके और 8 छक्‍के लगाए। दूसरी ओर संजू सैमसन ने 20 गेंदों पर 26 रन की पारी खेलकर भारत को एक मजबूत शुरुआत दी थी। तिलक वर्मा 16 गेंदों पर 19 रन और हार्दिक पांड्या 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन...

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (wk), जोस बटलर (C), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Read Also: Maharashtra: भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 7 गंभीर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *