Maharashtra: भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 7 गंभीर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Maharashtra Bhandara Ordnance Blast: महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह धमाका हो गया। इस धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और 7 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि 5 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद से लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे हुए दिखाई दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के एलटीपी (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस ब्लास्ट में फैक्ट्री की छत भी गिर गई, जिसमें अभी 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इस हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Read Also: Health: अगर आप करना चाहते हैं वजन कम तो इस जूस का करिए सेवन, एक महीने में होगा चमत्कारिक लाभ

बता दें कि, भंडारा की इस फैक्ट्री में सेना के लिए एसिड से लेकर कई तरह के विस्फोटक बनाए जाते हैं। यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लेबोरेटरीज भी हैं। छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक स्पेरिकल पाउडर भी यहीं बनाया जाता है। इस पाउडर का इस्तेमाल पहली बार दूसरे विश्व युद्ध में किया गया था। साल 1960 से इसे सिविलियंस को दिया जाना शुरू किया गया था।

Read Also: http://UP Byelection: मिल्कीपुर में सीएम योगी का सपा पर तीखा प्रहार, खाली प्लॉट पर झंडा लगा देते थे फिर दलितों की जमीन पर कब्जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *