Ind vs Eng: अंग्रेजों को हराने के लिए तीन दिन तक रचा जाएगा चक्रव्यूह, बीसीसीआई ने जारी किया प्लान

Ind vs Eng T20 Series 2025: भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय भूचाल सा मचा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट में सीरीज गंवाने के बाद लगातार टीम बैठकें हो रही है और आगामी रणनीतियों को लेकर मंथन किया जा रहा है। अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है। 22 जनवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज से पहले टीम इंडिया का तीन दिवसीय कैंप लगेगा।

इस कैंप के माध्यम से सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ जुड़ेंगे और मिलकर अभ्यास करेंगे। यह कैंप 18 जनवरी से कोलकाता में लगेगा। ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में रणनीति को लेकर प्लान किया जाएगा। बता दें कि, बीती दो टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम भले ही अच्छा नहीं कर पाई हो, लेकिन टी-20 में शानदार खेल दिखाया है।

सूर्यकुमार की कप्तानी वाली टीम ने बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को बड़े अंतर से हराया है। तीन दिवसीय कैंप में टीम के साथ कोच गौतम गंभीर, सहायक कोच अभिषेक नायर साथ में रहेंगे। इसके अलावा नए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक टीम के साथ जुड़ेंगे और बल्लेबाजों की मदद करेंगे। वह एनसीए में काफी समय से काम कर रहे हैं।

भारतीय टीम का स्क्वॉड…

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है। वह वनडे वर्ल्ड कप-2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटेंगे। इस सीरीज के लिए अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दूसरा मैच चेन्नई में 25 जनवरी को होगा। तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएग जबिक चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में होगा। दो फरवरी को मुंबई में आखिरी मैच खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद फरवरी माह में ही चैंपिंयस ट्रॉफी का ऐलान हो जाएगा।

Read Also: http://Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल की जेल, पत्नी बुशरा बीबी को भी इतनी सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *