Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल की जेल, पत्नी बुशरा बीबी को भी इतनी सजा

Pakistan Alkadir Trust Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। अब पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को 14 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में उनकी पत्नी को भी सजा मिली है। पूर्व पीएम की पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सुनाई गई है।

बता दें कि, पूर्व पीएम को यह सजा अलकादिर प्रोजेक्ट ट्रस्ट में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सुनाई गई है। बताया गया है कि इस मामले में इमरान खान ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मामला अदालत में चल रहा था और अब दोषी पाए जाने के बाद उन्हें सजा मिली है।

यह फैसला अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने अल-कादिर ट्रस्ट में 190 मिलियन पाउंड का गबन करने मामले में भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी एनएबी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजक जनरल सरदार मुजफ्फर अब्बासी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की टीम मौजूद रहीं। इसके अलावा जेल में पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबर, पीटीआई की बैरिस्टर गौहर खान, शोएब शाहीन, सलमान अकरम राजा और अन्य वकील मौजूद थे।

फैसले का ऐलान होते ही पुलिस ने बुशरा बीबी को हिरासत में ले लिया। फैसले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्ट आचरण और अधिकार के दुरुपयोग का दोषी ठहराया गया, जबकि बुशरा बीबी को अवैध गतिविधियों में शामिल होने का दोषी माना गया। न्यायाधीश ने अधिकारियों को अल-कादिर ट्रस्ट विवि को सरकार को सौंपने के निर्देश दिए। फैसले के बाद अदियाला जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

क्या है अलकादिर ट्रस्ट मामला

बता दें कि, मामला अल कादिर ट्रस्ट विश्वविद्यालय से जुड़ा है। आरोप है कि इमरान खान ने प्रधानमंत्री रहते हुए अपनी पत्नी बुशरा बीबी और पीटीआई के कुछ अन्य नेताओं के साथ मिलकर अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट का गठन किया था। इसका उद्देश्य पंजाब के सोहावा जिला झेलम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अल-कादिर विश्वविद्यालय स्थापित करना था। ट्रस्ट के कार्यालय के पते का उल्लेख “बनी गाला हाउस, इस्लामाबाद” के रूप में किया गया है।

Read Also: Delhi: 8वें वेतन आयोग को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2026 से होगा लागू, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

दोनों पर आरोप है कि इस विश्वविद्यालय के लिए इमरान और उनकी पत्नी ने एक रेशिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की जमीन गैर कानूनी तरीके से हड़प ली। इसके लिए दोनों ने पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज को धमकी भी दी थी। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी की ओर से पांच कैरेट के हीरे की अंगूठी मांगे जाने की बात भी सामने आई थी। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और अन्य पीटीआई नेताओं पर राष्ट्रीय खजाने को 190 मिलियन पाउंड का नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगा था। आरोप लगने के बाद अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी अब मामले में पूर्व पीएम समेत पत्नी दोषी पाई गई है। जिसको लेकर अदालत ने दोनों को सजा सुनाई है।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *