Ravichandran Ashwin Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 38 साल की उम्र में अश्विन ने रिटारमेंट की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में उन्होंने यह फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है।
अश्विन को दूसरे टेस्ट मैच ब्रिसबेन के ओवल मैदान पर खेलने का मौका मिला था, जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने गेंद बल्ले दोनों से निराश किया था। गाबा में खेले गए तीसरे मैच में रवीन्द्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में वह आगे खेल पाते या नहीं इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही थी।
बता दें कि, दिग्गज ऑलरांउडर के संन्यास की भनक उस समय लग गई थी, जब वह ड्रेसिंग रूमें में विराट कोहली के गले लगकर भावुक हो गए थे। बाद में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अश्विन के इस अचानक फैसले के बाद क्रिकेट जगत के फैंस हैरान हैं।
अश्विन का सोशल मीडिया पोस्ट
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि, बहुत सोचने के बाद, मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान का फैसला किया है। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह एक अविश्वसनीय जर्नी रही, जो अविस्मरणीय पलों से भरी हुई है। मेरे साथियों, कोचों, बीसीसीआई और सबसे अहम दर्शकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। आगे नई चुनौतियों का इंतजार है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगा।
Read Also: UP: संभल के सपा सांसद के घर पर लगा बिजली का मीटर, ASP और CO समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात
अश्विन का इंटरनेशनल करियर…
14 साल, 765 विकेट और 4394 रन
साल 2010 में अश्विन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच खेलते हुए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने एक महान गेंदबाज के रूप में विरासत कायम की है और अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 287 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एक गेंदबाज के तौर पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 765 विकेट लिए। वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे। कुंबले ने अपने करियर में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 956 विकेट लिए थे।
एक ऑलराउंडर के रूप में बनाई पहचान
अश्विन ने एक ऑलराउंडर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 14 फिफ्टी समेत 3,503 रन बनाए। उन्हें खासतौर पर एक टेस्ट दिग्गज के रूप में पहचाना जाएगा। अश्विन का ऐतिहासिक करियर 14 साल तक चला, जिसमें उन्होंने 765 विकेट लेने के अलावा 4394 रन भी बनाए। अश्विन के करियर का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया में आया जब एडिलेड पिंक बॉल टेस्ट में 29 रन बनाए और गेंदबाजी में एक विकेट लिया था।