BGT Gabba Test Live: बारिश की भेंट चढ़ा गाबा टेस्ट, जडेजा बुमराह और राहुल ने फालॉओन से बचाया, सीरीज एक-एक से बराबर

BGT Gabba Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच ड्रॉ हो गया है। बारिश के कारण मैच में आखिरी दिन 25 ओवर का ही खेल हो सका है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथी पारी में भारत को जीतने के लिए 275 रनों का टारगेट दिया था। दूसरी पारी में भारत ने बिना विकेट गंवाए 8 रन बना लिए थे लेकिन बारिश की दखल के बाद फिर खेल नहीं हो सका। केएल राहुल और जायसवाल 4-4 रन बनाकर नाबाद लौटे।

तेज बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण अंपायर ने मैच का बिना निर्णय के रद्द करने का फैसला लिया। इससे पहले भारत के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में कहर बरपाया और कंगारुओं के 89 रनों पर 7 विकेट झटक दिए। कप्तान पैट कमिंस ने 89 रनों पर ही पारी को घोषित कर दिया और टीम इंडिया को जीतने के लिए 275 रनों का टारगेट दिया। दूसरी पारी में भारत ने 2.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए 8 रन बना लिए थे।

इसके बाद खराब रोशनी और बारिश के कारण खेल आगे नहीं हो सका। बता दें कि, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 260 रनों पर ढेर कर दिया था और 185 रनों की बढ़त मिली थी। इस पारी में भारत की ओर केएल राहुल 84, रवीन्द्र जडेजा 77 और आकाशदीप ने 31 रन बनाए। इसके अलावा भारत की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

सीरीज एक-एक से बराबर

आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज पैट कमिंस 4, मिचेल स्टार्क 3, जोश हेजलवुड एक, नाथन लियोन और ट्रेविस हेड ने भी एक-एक विकेट लिया। इस ड्रॉ के बाद 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला टेस्ट 295 रन, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता था। चौथा मुकाबला मेलबर्न के एमसीजी मैदान पर 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

स्मिथ और हेड ने लगाए थे शतक

बता दें कि, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए थे। कंगारू टीम की ओर से स्टीव स्मिथ 101 और ट्रेविस हेड ने 152 रनों की शानदार पारी खेली थी। निचले क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने भी 70 रनों का योगदान दिया था। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह 6, सिराज 2, आकाशदीप और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया था।

Read Also: http://Parliament Session: ‘एक देश एक चुनाव’ पर बोलीं सरकार, यह कोई नई बात नहीं…विपक्ष के सामने रखा डाटा

बुमराह-आकाशदीप ने बचाया था फालोऑन…

एक समय भारतीय टीम के ऊपर फालोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा था। टीम ने पहली पारी में 213 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की जोड़ी ने आखिरी विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी फालोऑन से बचाया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन…

भारत: रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (WK), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (C), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (WK), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।

Read Also: http://Parliament Winter Session: भारत का लोकतंत्र पाताल से भी गहरा, राज्यसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *