Farmers Delhi March: बैरिकेड पर चढ़े किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, कई गांवों में इंटरनेट बंद

Farmers Delhi March: पंजाब और हरियाणा के किसान एक बार फिर से दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों ने इसे ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का नाम दिया है, किसान 8 महीनों से शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इस बार किसान बिना ट्रैक्टर-ट्रॉली राजधानी में प्रवेश करना चाहते हैं। आज 101 किसानों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचने के लिए शंभू बॉर्डर पर जुटा हुआ है।

किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। हियाणा और दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हैं। साथ ही आंसू गैस और वाटर कैनन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने सभाओं और जुलूस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बता दें कि, शंभू बॉर्डर अंबाला और पटियाला को जोड़ता है। अंबाला के कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

बता दें कि, शंभू बॉर्डर पर किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की और उन्होंने बैरिकेड की एक लेयर को हटा दिया और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और एक किसान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस लगातार किसानों को आगे बढ़ने से रोक रही है।

इंटरनेट सेवा बंद

वहीं, किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि, किसानों ने राजधानी में प्रवेश करने के लिए अनुमति नहीं है। बिना अनुमति के उन्हें दिल्ली कैसे जाने दिया जा सकता है। अगर उन्हें अनुमति मिलती है, उन्हें इजाजत दी जा सकती है। व्यवस्था को देखते हुए किसानों को अनुमति लेनी चाहिए थी।

किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला में आज से 9 दिसंबर तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अंबाला के गांवों डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू के क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

Read Also: http://Ind vs Aus Adelaide Test Live: पिंक बॉल के सामने भारत के शेर 180 रनों पर ढेर, स्टार्क का ‘सिक्सर’, नीतीश ने बनाए सबसे ज्यादा रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *