Ind vs Aus Adelaide Test Live:  पिंक बॉल के सामने भारत के शेर 180 रनों पर ढेर, स्टार्क का ‘सिक्सर’, नीतीश ने बनाए सबसे ज्यादा रन

Ind vs Aus Adelaide Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। पिंक टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई और 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहले मैच पर्थ में 295 रनों से जीत हासिल करने के बाद भारतीय बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सकी और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन नीतीश कुमार रेड्डी 42 ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मिचेल स्टार्क 6 ने झटके।

एडिलेड में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल मैच की पहली बॉल पर आउट हो गए। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल (37 रन) ने शुभमन गिल (31 रन) के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन पार्टनरशिप करके पारी संभाली।

इन दोनों के आउट होने के बाद भारत का मध्यक्रम बिखर गया। विराट कोहली 7, ऋषभ पंत 21 और कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हो गए। ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन का योगदान दिया। इसके बाद नीतीश रेड्डी 42 रन आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके। वहीं, पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड को 2-2 विकेट मिले।

Read Also: http://Sambhal Violence: जेल में संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की मुलाकात, नप गए जेलर और डिप्टी जेलर

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन…

भारत: रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (WK), नीतिश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (VC) और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (C), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (WK), ​​​​मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।

Read Also: http://Parliament Winter Session: राज्यसभा सांसद सिंघवी की सीट के नीचे मिली नोटों की गड्डी, सभापति बोलें- ‘जांच हो रही है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *