CM नायब सैनी ने PM मोदी से की मुलाकात, हरियाणा के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

CM Nayab Saini met PM Modi: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को आत्मीय बताते हुए उनका स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक और सकारात्मक संवाद हुआ। बैठक में हरियाणा से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई। प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और उनके विचार उन्हें जनसेवा के संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मिले मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि बैठक के दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याण और संगठन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विधायकों के साथ प्रधानमंत्री से हुई इस मुलाकात में संगठन और प्रदेश से संबंधित विषयों पर संवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *