PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कही बड़ी बात

On PM Modi 76 birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में आयोजित महारक्तदान शिविर में रक्तदान किया। यह शिविर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने रक्तदान की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की और अभियान को प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण से प्रेरित बताया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण से प्रेरित यह अभियान सेवा को संकल्प और संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानवता और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य की सशक्त अभिव्यक्ति भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सेवा की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस सेवा संकल्प को जनआंदोलन का रूप देने में जुटी टीम दिल्ली का हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

कई नेता और विधायक रहे मौजूद

त्यागराज स्टेडियम में आयोजित महारक्तदान शिविर के दौरान दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. पंकज कुमार सिंह और रविन्द्र इन्द्राज मौजूद रहे।

इसके अलावा लक्ष्मी नगर से विधायक एवं मुख्य सचेतक अभय वर्मा समेत अन्य विधायक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिविर में रक्तदान करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में रक्तदान को मानवता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य से जोड़ते हुए लोगों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने अभियान से जुड़े लोगों और टीम दिल्ली के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *