हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारत रत्न एवं प्रखर स्वतंत्रता सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट करते हुए कहा कि टंडन जी को कोटिशः नमन।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि हिंदी भाषा के संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
कौन थे पुरूषोत्तम टंडन
पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म 1 अगस्त 1882 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे और गांधीजी के करीबी सहयोगी रहे। उन्हें ‘राजर्षि’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1961 में भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया। टंडन हिंदी भाषा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। संविधान सभा में भी उन्होंने हिंदी के पक्ष में जोरदार आवा