हरियाणा में स्वच्छ हवा और हरित परिवहन पर जोर, CM सैनी ने AI आधारित निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

CM SAINI

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने स्वच्छ वायु, हरित परिवहन और सतत विकास को गति देने के लिए नई कार्ययोजना पर काम तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को ‘अर्जुन एसपीवी’ (AI for Resilient Jobs, Urban Air Quality & Next Generation Skills) के निदेशक मंडल की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों के अधिक प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए।

2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा

बैठक में हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (HCAPSD) के तहत वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और टिकाऊ विकास के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

स्क्रैप वाहनों के लिए बनेगा ऑनलाइन पोर्टल

मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को स्क्रैप वाहनों के ऑनलाइन पंजीकरण और वैज्ञानिक निस्तारण के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राज्यभर में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना में तेजी लाने और इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का विस्तार करने पर भी जोर दिया।

AI से होगी वायु गुणवत्ता की निगरानी

बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन, पराली प्रबंधन और AI आधारित निगरानी प्रणाली से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को और प्रभावी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परियोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ, हरित और भविष्य के लिए तैयार हरियाणा का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *