ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी, मेलबर्न में जांच शुरू

नई दिल्ली/मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले उनकी जान को खतरा पैदा करने वाली धमकी सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेलबर्न में 9 जुलाई को होने वाले ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कम्युनिटी इवेंट से संबंधित फेसबुक पोस्ट के कमेंट में यह धमकी दी गई।

धमकी देने वाले अकाउंट का नाम ‘अबू मुस्तफा’ बताया जा रहा है। कमेंट में लिखा था, “इवेंट के दौरान स्टेडियम की छतें बेहतर होगा कि बंद रखी जाएं, वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहा है।” (The roof tops of the stadium better close during the event or he will be coming to Australia for his death.) यह पोस्ट मार्वल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम से जुड़ी थी।

ऑस्ट्रेलिया से भारत तक हड़कंप

यह धमकी सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया से भारत तक हड़कंप मच गया है।ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। 3 जुलाई को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले अकाउंट का आईपी एड्रेस ट्रेस कर लिया है। जांच जारी है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने पीएम मोदी की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

PM मोदी अगले हफ़्ते जाएँगे ऑस्ट्रेलिया

पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान द्विपक्षीय बैठकें, व्यापार-रक्षा सहयोग और भारतीय समुदाय के साथ कार्यक्रम शामिल हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध हाल के वर्षों में मजबूत हुए हैं। दोनों देश क्वाड, व्यापार और रक्षा क्षेत्र में गहरे सहयोग कर रहे हैं।

धमकी पर विदेश मंत्रालय की भी नज़र

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास ने इस धमकी पर नजर रखी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनेताओं की सुरक्षा की चुनौतियों को रेखांकित करती हैं। अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। AFP ने जांच के संबंध में विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साह है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *