नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी के 5 सार्वजनिक स्थलों के नाम बदल दिए हैं। राज्य नामकरण प्राधिकरण की बैठक में रोहिणी सेक्टर-33 में ‘अटल खेल परिसर’ बनाने और वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने को भी मंजूरी मिली।
क्या-क्या बदला
रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम अब ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन’ होगा। रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन को ‘रोहिणी मेट्रो स्टेशन’ कर दिया गया है।
बेगमपुर, रोहिणी में बन रहे खेल परिसर का नाम ‘अटल खेल परिसर’ होगा। ज्वालापुरी के निर्माणाधीन अस्पताल का नाम ‘बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल’ रखा गया है।
द्वारका मेट्रो स्टेशन अब ‘द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन’ कहलाएगा। शकूरपुर के ब्रिटानिया चौक का नया नाम ‘अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक’ होगा।
CM ने बताई वजह
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नए नाम दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय विरासत को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे। उनके नाम से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
CM ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान अमिट है। उनके नाम से जुड़े स्थल समानता और न्याय का संदेश देते हैं।
बैठक में फैसला
दिल्ली सचिवालय में हुई SNA की बैठक में मुख्य सचिव, DMRC के MD और DDA निदेशक मौजूद थे। CM ने कहा कि ऐसे फैसले आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ते हैं।