PM मोदी की कायल हुईं आइसलैंड की प्रधानमंत्री, कहा-हम भारत के साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं

PM Modi

ओस्लो: नॉर्वे में नॉर्डिक प्रधानमंत्रियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रोस्टाडॉटिर ने कहा: “आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी पहली द्विपक्षीय बैठक हुई। जो कि हमारे लिए बेहद रोमांचक रही, क्योंकि दोनों देशों के बीच हम एक बहुत अच्छी कहानी बता सकते हैं।

समिट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण

क्रिस्टन ने कहा कि यह समिट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण समय पर आई है। हम भौगोलिक रूप से बहुत दूर हैं, फिर भी नॉर्डिक देशों और भारत के बीच…खासकर आइसलैंड जैसे छोटे देश के लिए भी कई चीजें हमें जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे जियोथर्मल एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के विशेषज्ञता का जिक्र किया, जिसे हम साझा करने के लिए बहुत खुश हैं। हमें पता है कि इसके बदले में हमें भी बहुत कुछ मिल रहा है। हमने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के माध्यम से देखा है कि आइसलैंड से भारत में निवेश बढ़ रहा है।

हम भारत के साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं

क्रिस्टन ने कहा- हम साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। मुझे संबंध शब्द बहुत पसंद आया। यह एक शुद्ध आइसलैंडिक शब्द है। प्रधानमंत्री मोदी और लोग इस भाषा के प्रति बहुत समर्पित हैं, क्योंकि आज लोगों को यही चाहिए…ज्यादा ‘संबंध’। मैं इस मीटिंग के स्वर का भी जिक्र करना चाहूंगी, जो बहुत महत्वपूर्ण है। हम अपने क्षेत्र में लीडर हैं, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी आवाज जब जलवायु परिवर्तन को प्रगति के लिए जरूरी बताती है न कि बाधा, तो यह एक बहुत बड़ा संदेश है। बहुत से लोग डरते हैं कि हमें क्या करना है, लेकिन यहां हम आशा को बढ़ावा दे रहे हैं। यह संदेश सभी को सुनना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *