BRICS Summit में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को हारे हुए घायल जानवर की संज्ञा दी

Iran, FM

नई दिल्लीः राजधानी में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को हारे हुए घायल जानवर की संज्ञा दी है, जो आखिरी समय में अपने नखों से खरोंचता है और जोर-जोर से दहाड़ता है। भारत की अध्यक्षता में यह ब्रिक्स सम्मेलन ऐसे वक्त में हो रहा है, जब ईरान-अमेरिका व्यापक संघर्ष में हैं और उनके बीच अभी तक शांति समझौता नहीं हो सका है।

अराघची ने अमेरिका को घेरा

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, “अमेरिकी धमकियों के खिलाफ हमारा प्रतिरोध इस कमरे में लगभग हर किसी के लिए कोई अनजानी जंग नहीं है। हममें से बहुत से लोग उसी घृणित जबरदस्ती के हल्केपन वाले रूपों का सामना करते हैं। अब समय आ गया है कि हम संयुक्त रूप से आगे बढ़ें और स्पष्ट कर दें कि ये ऐसे प्रयास इतिहास की कूड़ेदान में चले जाएं। आज हमारे देश पहले से कहीं ज्यादा एक-दूसरे के करीब हैं, और हम उस आम और खतरनाक चुनौती को नजरअंदाज नहीं कर सकते, जिसका हम सभी सामना कर रहे हैं।

हारने वाला अंत समय में नख मारता हैः ईरान

अब्बास अराघची ने कहा कि हारने वाला ताकतवर साम्राज्य अंत समय में नख मारता है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि ढलते हुए (हारता हुआ) साम्राज्य अपनी अनिवार्य हार को रोकने के लिए कुछ भी करने से नहीं रुकते। वह एक घायल जानवर गिरते समय हताश होकर नखों से खरोंचता है और जोर-जोर से दहाड़ता है।” उन्होंने संकेतों में अमेरिका और ट्रंप के लिए यह बातें कहीं। ईरान-अमेरिका संघर्ष छिड़ने के बाद अब्बास अराघची का यह पहला भारत दौरा है, जहां वह राजधानी में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

पश्चिमी वर्चस्व खत्म करने का आह्वान

नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए अब्बास अराघची ने तेहरान की संप्रभुता और कूटनीति के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सैन्य समाधान को खारिज करते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर पश्चिमी वर्चस्व समाप्त करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *