महिला आरक्षण विधेयक पर CM सैनी ने विपक्ष पर किया कटाक्ष, बोले- इनका असली चेहरा आया जनता के सामने

cm Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। रोहतक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैनी ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है।

विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के मुद्दे पर नकारात्मक रुख अपनाया है। उनके अनुसार, महिलाओं को उनका अधिकार देने का यह एक ऐतिहासिक अवसर था, जिसे विपक्ष ने राजनीति की भेंट चढ़ा दिया।

परिसीमन मुद्दे पर भी टिप्पणी

सीएम सैनी ने कहा कि परिसीमन को लेकर विपक्ष ने जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि महिला सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता रही है और सरकार ने पिछले 12 वर्षों में इस दिशा में कई कदम उठाए हैं।

विपक्ष की नीयत पर सवाल

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि इतने लंबे शासनकाल के बावजूद उसने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए क्या ठोस कदम उठाए। सैनी ने कहा कि विपक्ष केवल सत्ता की राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष का रवैया महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और उसने न सिर्फ विधेयक का विरोध किया बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *